यमुना का जलस्तर 2 मीटर बढ़ने से प्रशासन हुआ एलर्ट

Aug 19, 2024 - 07:20
 0  84
यमुना का जलस्तर 2 मीटर बढ़ने से प्रशासन हुआ एलर्ट

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन

कालपी (जालौन) रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में एक दिन में 2 मीटर की वृद्धि हुई है। सड़क डूब जाने से मगरौल - पड़री मार्ग में आवागमन लगातार तीसरे भी ठप्प रहा।संभावित बाढ़ की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने यमुना नदी के तटवर्ती स्थानों का निरीक्षण कर नागरिकों को सतर्कता बनाये रखने का सुझाव दिया है।

केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को यमुना नदी का कालपी में जल स्तर 102.40 मी दर्ज किया गया था। जबकि जलस्तर पुनः धीरे-धीरे बढ़ जाने से यमुना नदी कालपी में जलस्तर 18अगस्त को 104.40 मीटर पर पहुंच गया है।

खतरे का लाल निशान 108 मी पर अंकित है इस दृष्टिकोण से साढ़े 3 मी खतरे के निशान से नीचे यमुना नदी कालपी में वह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चम्बल नदी से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी के उफनाने का दौर शुरू है।तथा बाढ़ की संभावना बढ़ रही हैं। उप जिलाधिकारी के मुताबिक बार-बार चौकिया को भी सकरी कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी भी निरंतर बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं।

 - यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow