हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मना नवदुर्गा व दशहरा का पर्व!

Oct 13, 2024 - 10:00
 0  16
हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मना नवदुर्गा व दशहरा का पर्व!

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई (जालौन)- ग्राम ईंटों व आसपास के ग्रामो मे नवरात्रि व दशहरा का पर्व हर्षोल्लास व भक्ति के साथ मनाया गया!नवरात्रि के 9 दिनों में भक्त जवारे बोते हैं, पाठ करते हैं, कन्याए खिलाते हैं माता की मूर्ति की स्थापना की जाती है और 9 दिन बाद उनका विसर्जन किया जाता है! गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम विजदुवा गोहन जमरेही पृथ्वीपुरा गुपलापुर व ईंटों में माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई!भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक 9 दिन तक माता की सेवा की! ग्राम ईटों में माँ अन्नपूर्ना कमेटी व न्यू मां जालौन देवी कमेटी के सौजन्य से माँ अन्नपूर्ना मन्दिर व बाजार मे माता रानी की झांकी सजाई गई!

दोनों जगह युवाओं ने अथक परिश्रम कर 9 दिन में 9 झांकियों के दर्शन कराएं! इसमें खास बात यह है कि प्रतिमा वही रहती है परंतु माता रानी का झांकी के माध्यम से स्वरूप बदला जाता है!जिसमें क्रमश मां शैलपुत्री मां ब्रह्मचारिणी मां चंद्रघंटा मां कुष्मांडा मां स्कंदमाता मां कात्यायनी मां कालरात्रि मां महागौरी मां सिद्धिदात्री की झांकियां सजाई गई! जिसमें ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! ग्रामीणों व संभ्रांत जनों के सहयोग से यह पर्व संपन्न हुआ! भक्तो ने प्रतिदिन सुबह-शाम प्रसादी वितरण करवाई! हैपी ग्रुप के युवाओं द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ जालौन देवी मंदिर पर भंडारा कराया गया! दशहरा पर लोगों ने प्रभु श्री राम व महाबली हनुमान की आराधना की! लोगों ने पान खिलाकर एक दूसरे को गले लगाकर दशहरा का पर्व मनाया! झाकी मे ईंटो चौकी इंचार्ज संजय सिंह पाल कांस्टेबल सोनू रवि राजूकमल रविंद्र उमेश आदि द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow