कैलोर में नवरात्रि पर मूर्ति स्थापना के साथ रात्रि जागरण का हुआ भव्य आयोजन

Oct 13, 2024 - 10:01
 0  21
कैलोर में नवरात्रि पर मूर्ति स्थापना के साथ रात्रि जागरण का हुआ भव्य आयोजन

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई जालौन , नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जनपद जालौन के कैलोर में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना कर रात्रि जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता दुर्गा की भक्ति में लीन होकर रातभर भजन-कीर्तन का आनंद लिया।

प्रधान कैलोर विनय प्रताप सिंह के आबास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम दिन विधिवत रूप से छोटू महाराज पंडितों द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना और मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन किया गया , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और माता के चरणों में आस्था व्यक्त की। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन मंडलियों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिनकी मधुर धुनों से माहौल भक्तिमय हो गया।

रात्रि जागरण कार्यक्रम में चरन म्यूजिकल ग्रुप ने नौ देवियों के गुणों का गुणगान किया और माता से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह में अतिथि के रूप में पधारे अखंड प्रताप सिंह ने माता रानी की आरती में शामिल होकर ऐसे आयोजनों के लिए प्रधान कैलोर विनय प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया इस दौरान विशेष तौर पर नारी शक्ति और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। बरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और धैर्य का संदेश देता है।

रात्रि जागरण के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी भक्तों ने प्रसन्नता के साथ प्रसाद ग्रहण किया।सह खंड संचालक गोविन्द सिंह ने कहा कि इस आयोजन ने ग्राम के सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन को एक नई दिशा दी और श्रद्धालुओं को एकत्रित होकर अपने आध्यात्मिक पक्ष को सशक्त करने का अवसर प्रदान किया।

कैलोर का यह नवरात्रि समारोह आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सभी के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow