पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने लगाई यमुना में छलांग

Apr 26, 2025 - 06:28
 0  354
पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने लगाई यमुना में छलांग

कुठौंद,जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय महिला ने पति से विवाद के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह बेटू कुमार की पत्नी है।

बेटू कुमार पिकअप गाड़ी चलाता है। पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद लक्ष्मी कुठौंद स्थित किराए के मकान जाने के लिए निकली। लेकिन वह वहां न जाकर ऑटो से शेरगढ़ घाट स्थित पुल पहुंची।

यमुना में कूदने से पहले लक्ष्मी ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी। भाई जब तक पुल पर पहुंचा, तब तक वह नदी में कूद चुकी थी। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

कुठौंद पुलिस के साथ औरैया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना औरैया की सीमा में होने के कारण वहां की पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है। महिला के परिजन भी यमुना नदी के किनारे पहुंच गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow