उपद्रवियों ने बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा, लोगों में फैला आक्रोश

Apr 26, 2025 - 06:33
 0  218
उपद्रवियों ने बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा, लोगों में फैला आक्रोश

माधौगढ़, जालौन। माधौगढ़ तहसील के ग्राम भगवानपुरा में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों ने सीमेंट की ईंट से बाबा साहब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया और भाग निकले।

घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी, जब उन्होंने प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखा। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेताओं ने मौके पर पहुंचकर घटना की निंदा की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। खंडित प्रतिमा को हटा दिया गया है और नई प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने गांववासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास हैं, जिन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। गांव में स्थिति फिलहाल शांत बनी हुई है, लेकिन पुलिस सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow