भीषण गर्मी के कारण यमुना का जलस्तर गिरकर 94 मीटर पहुँचा

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) लगातार भीषण गर्मी तथा बारिश ना होने की वजह से नदियों के जलस्तर में भारी गिरावट हो रही हैं। कालपी यमुना नदी का जलस्तर इस वर्ष जून माह में 94 मीटर पर गिर गया है। जबकि खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज है। केद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में 20 जून को 93.82 मीटर कालपी में यमुना नदी का जलस्तर था। बारिश के आभाव तथा भीषण गर्मी की वजह से समझा जाता है कि जून माह के आगामी दिनों में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट आ सकती है। लगातार जलस्तर गिरने से यमुना नदी के तटवर्ती स्थानों में सब्जी की फसल की पैदावार करने वाले किसानों को आर्थिक नुकसान पहुँच सकता है। बताते है कि बरसात होते ही यमुना नदी के जलस्तर में बढोत्तरी शुरू हो जाएगी।
What's Your Reaction?






