सर्प दंश से किशोरी की मौत, गांव में फैला मातम

Jun 22, 2025 - 19:24
 0  294
सर्प दंश से किशोरी की मौत, गांव में फैला मातम

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन रविवार को सुबह भोर में तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा में सर्पदंश से 17 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार एवं राजस्व कर्मचारी तथा पुलिस टीम ने मौके का जायजा दिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकबरपुर इटौरा में घर में प्रातः 4 बजे कु. रागिनी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री अमर सिंह पाल को सांप ने काट लिया। तथा हालत गंभीर होने से रागिनी की मृत्यु हो गयी। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला एवं राजस्व कर्मचारी ग्राम अकबरपुर इटौरा में पहुंचे तथा मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों तथा पारिवारिक जनों ने नायब तहसीलदार को किशोरी की मौत सर्प दंश से होना बताया गया है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शव विच्छेदन कराने हेतु परामर्शित किया गया है।

फोटो - अकबरपुर इटौरा में ग्रामीणों तथा पारिवारिक जनो के साथ नायब तहसीलदार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow