युवक यमुना नदी में डूबा, खोजबीन जारी

अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)
कालपी/जालौन शनिवार को यमुना नदी के किनारे नहाने के दौरान युवक का यमुना नदी में पैर फिसलने से डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन करने में जुट गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी 19 वर्षीय युवक अमित यादव पुत्र बलवीर यादव यमुना नदी के किनारे नहाने गया हुआ था। यमुना नदी के तट में स्थित बाईघाट के समीप पैर फिसलने से अमित यमुना नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कम्प मच गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी। बरसात के मौसम में यमुना नदी की जलधारा बहुत ही तीव्र गति से बहरी है, जिस कारण यमुना नदी में डूबे युवक की खोजबीन करने में गोताखोरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि यमुना नदी के जलधारा में डूबे युवक की तलाश तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जाएगा। पीड़ित पिता के द्वारा कालपी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।मालूम हो कि विगत दिनों अलग-अलग स्थानों में एक युवक तथा एक युवती की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है।
What's Your Reaction?






