समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट व भोजन वितरित किये

Aug 4, 2025 - 19:40
 0  36
समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट व भोजन वितरित किये

कालपी जालौन  न्यू लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा की अगुवाई में यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव रायड दिवारा में एक दिवसीय भोजन वितरण कैंम्प लगाया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को सब्जी व पूड़ी खाने को वितरित किया गया। भोजन के अलावा बच्चों को बिस्कुट लाई,चना आदि सामग्री को वितरित किया गया। 

यमुना नदी के तट में स्थित रायढ़ दिवारा गांव में न्यू लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समाजसेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति ने करीब 250 सौ से अधिक लंच पैकेट प्रदान दिया है। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, सभासद शिव कुमार, मोहम्मद इमरान, साहिबे आलम, प्रदीप कुमार, अर्जुन कुमार, जुनैद मंसूरी,सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो - प्रभावितो को लंच पैकेट फितरत करते समाजसेवी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow