लेखपाल संघ के चंद्रप्रकाश साहू अध्यक्ष व दिलीप पटेल बने मंत्री
कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया इस निर्वाचन प्रक्रिया में चंद्रप्रकाश साहू को अध्यक्ष और दिलीप पटेल को मंत्री चुना गया
तहसील परिसर में स्थित लेखपाल कक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी ने की इस दौरान तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश साहू और मंत्री पद पर दिलीप पटेल को चुना गया।
इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं आशीष दीक्षित को उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी को उपमंत्री अंकित झा को ऑडिटर और विवेक कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उनके साथियों ने तिलक लगाकर और फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर नव-नियुक्त अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लेखपालों के मान-सम्मान को बनाए रखने और उनकी हर समस्या में उनका साथ देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पाल सुमित निरंजन अनिल यादव विजय आनंद सहित कई वरिष्ठ और कनिष्ठ लेखपाल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
