पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

कोंच (जालौन) पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर दिन बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी यह दिन कांग्रेस द्वारा "सद्भावना दिवस" के रूप में मनाया गया।
नगर के सरोजनी नायडू पार्क में आयोजित एक सभा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पा अर्पित कर उन्हें याद किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और इसे साकार करने के लिए सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लाई उनके प्रयासों से ही आज भारत आईटी सेवा का एक वैश्विक केंद्र बन पाया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं.प्रभुदयाल गौतम ने राजीव गांधी को देश में पंचायती राज व्यवस्था का जनक बताया उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देकर ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का काम किया इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिली राजीव गांधी के बलिदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्होंने युवा शक्ति पर भरोसा जताया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'राजीव गांधी अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती सरिता आनंद अग्रवाल राघवेंद्र तिवारी कांग्रेस वरिष्ठ नेता नसीर अहमद विनोद कुशवाहा सभाषद आजादउद्दीन पूर्व सभाषद सुल्तान राईन कासिम अहमद सभाषद वेद प्रकाश द्विवेदी वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रामनरेश तिवारी अवधेश कुमार लालजी तिवारी छोटेलाल अहिरवार शहाबुद्दीन राम प्रजापत विशाल अहमद अग्निवेश द्विवेदी पप्पू शमसुद्दीन इरशाद नेता सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?






