भा कि यू ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

Nov 10, 2025 - 17:27
 0  57
भा कि यू ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

कोंच (जालौन) भारतीय किसान यूनियन ने दिन सोमवार को अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की क्षति का मुआबजा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा दिलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक 3 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को सौंपते हुए बताया कि जनपद में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो चुकीं है जिनका शासन प्रशासन नुकसान की भरपाई दैवीय आपदा राहत कोष से अभिलम्ब दे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की भरपाई की जाए वहीं खरीफ की फसलें धान ज्वार बाजरा मूंग इत्यादि फसलें कटने के बाद खेतों में पड़ी हुईं थीं लेकिन अतिवृष्टि से वह भी नष्ट हो गयीं और किसानों को दुबारा बुबाई के लिए कम समय मे।पकने बाले बीज प्रशासन द्वारा भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराते हुए खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए इस दौरान तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल डॉक्टर पी डी निरंजन, भगवान दास मास्टर खरूसा भगवान सिंह कुशवाहा दुर्गा प्रसाद महेंद्र सिंह मुकेश कुमार राजपूत बलवान सिंह कौशल किशोर शैलेंद्र कुमार मानसिंह लक्ष्मण सिंह बृज किशोर अरविंद कुमार परमसुख मलखान सिंह राम प्रकाश रघुराज शिवराम नंदकुमार अशोक कुमार हरि नारायण आत्माराम नेक सिंह किशन प्रसाद महेश पटेल बृजेंद्र पटेल जय राम रविंद्र रामकिशोररविंद्र रामकिशोर दिनेश प्रताप सुरेंद्र पाल मंसाराम सहित भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता व सदस्य और किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow