ग्राम रवा में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक मनाया जायेगा श्री राम महायज्ञ का वर्ष गांठ महोत्सव

Nov 23, 2025 - 19:20
 0  54
ग्राम रवा में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक मनाया जायेगा श्री राम महायज्ञ का वर्ष गांठ महोत्सव

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक श्री राम महायज्ञ की वर्षगांठ बड़े ही भक्तिमय वातावरण में मनाई जाएगी प्राप्त जानकारी के अनुआर एल.सी. प्रतिनिधि रमा आर.पी. निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रवा में श्रीमद्भागवत कथा रामलीला मंचन एवं भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है और क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कथा वाचक के रूप में सुप्रसिद्ध साध्वी प्रियंका शास्त्री जी प्रतिदिन श्रद्धालुओं को दिव्य भागवत कथा का रसपान कराएंगी वहीं पारीक्षित की भूमिका रमा आर.पी. निरंजन निभाएंगे आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक दिन विशेष झांकियां सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे जिनमें स्थानीय कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह लगातार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं कार्यक्रम में सहयोग हेतु प्रधान मिस्टर धनोरा मुलायम सिंह सतेंद्र गुर्जर दिक्कू, नारायण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेश बापू, अनिल अग्रवाल, रामदत्त रजक, मिस्टर वर्मा, दद्दू पटेल, करन सिंह प्रजापति, वीरू अहिरवार, लाल सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र पटेल, भगवान सिंह कुशवाहा, ज्ञान सिंह कुशवाहा और शादाब सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मेला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है, जिसके चलते आयोजन समिति और ग्रामीण मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह कार्यक्रम ग्राम रवा में धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow