पांच माह पहले गायब किशोरी सकुशल वापस लौटी
कालपी (जालौन) 5 महीने पहले निकटवर्ती ग्राम हरकुपुर से गायब हुई किशोरी सकुशल वापस लौट आने से पारिवारिक जनों तथा इलाकाई पुलिस ने राहत महसूस की है।
विदित तो हो कि उक्त गांव से 5.7.2025 की सुबह 9:00 बजे घर से निकलने के बाद 16 वर्षीय किशोरी अचानक गायब हो गई थी। घर वालों के द्वारा गायक किशोरी का पता लगाने के लिए बहुत खोजबीन की गई थी। उक्त किशोरी के गायब होने का मामला स्थानीय कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 186/2025 धारा 137/2 वी एन एस के अंतर्गत मां की ओर से दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी दौरान गायब किशोरी स्वत सकुशल वापस लौट आई तथा पुलिस तथा कोर्ट के सामने बयान लेने के लिए विधिक कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
