विभिन्न धाराओं में बांछित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
![विभिन्न धाराओं में बांछित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202308/image_870x_64cb9b1082624.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी/ जालौन कालपी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन के अनुरूप चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय कोतवाली पुलिस के द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे दो वारंटी युवको को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक दशक पुराने एक अपराधिक मुकदमे में आरोपी सगे भाई बीरेद्र कुमार तथा सुरेश कुमार पुत्रगण लक्ष्मण निवासी ग्राम सुरौला थाना कालपी अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय कालपी के द्वारा दोनों आरोपी भाईयो के गैर जमानती वारंट जारी कर दिये गये थे। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दोनो वारंटी भाईयो बीरेंद्र कुमार तथा सुरेश कुमार को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)