गाँव से जिले तक के प्रत्येक विभाग में कम से कम एक सैनिक की नियुक्ति आवश्यक - तेजेन्द्र पाल त्यागी

Aug 9, 2023 - 16:54
 0  70
गाँव से जिले तक के प्रत्येक विभाग में कम से कम एक सैनिक की नियुक्ति आवश्यक -  तेजेन्द्र पाल त्यागी

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

इटावा। इटावा में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इटावा के भूत पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था की इटावा इकाई के अध्यक्ष गौरव सेनानी प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि 11 अगस्त को नुमाइस पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र से सम्मानित कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी की उस मांग करेंगे जिसमें उन्होंने कहा कि गाँव से जिले तक के प्रत्येक विभाग मे कम से कम एक फौजी को नियुक्त किया जाए, ऐसा करने से सेवानिवृत सिपाही का पुनर्स्थापन भी होगा और नागरिक व्यवस्था मे अनुशासन भी कायम होगा |

राष्ट्रीय सैनिक संस्था इटावा के संरक्षक और आल इंडिया जॉइन्ट एक्स सर्विसमेन फ्रंट के जोनल चैयरमेन गौरव सेनानी मनुआ सिंह चौहान एवं जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया की 11 अगस्त को नुमाइश पंडाल में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरु पवन सिन्हा जी करेंगे और मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे | इस अवसर पर इटावा की विधायका माननीय श्रीमती सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी |

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने यह संदेश भेजा है की 11 अगस्त को देश भक्त नागरिक और गौरव सेनानी मिलकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से माँग करेंगे की देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए “ समान नागरिक संहिता" का लागू होना एक चिल्लाती हुई आवश्यकता है |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow