बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध गुटके का कारोबार

Aug 11, 2023 - 18:31
 0  142
बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध गुटके का कारोबार

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी जालौन क्षेत्र में गुटका प्रेमियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सूत्रों से मिली जानकारी की शहर से लेकर ब्लॉको क्षेत्र में गुटखा फैक्ट्रीयो की तो जैसे बाढ़ सी आ गई हो और गुटखा माफिया पुलिस से सांठ गांठ कर खुलेआम न्यायालय के आदेशों की खिल्ली उड़ाते देखे जा सकते हैं। जैसा कि कालपी नगर में आधा दर्जन तथा महेवा ब्लाक के न्यामतपुर , दमरास, चुर्खी, सिरसा में गुटका माफिया द्वारा दर्जन भर से अधिक गुटका फैक्ट्री संचालित की जा रही है। और शासन प्रशासन उन पर कार्यवाही करने से कतराता नजर आ रहा है। जिससे गुटका माफियाओं के हौसले काफी बुलंदियों को छूते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रतिवर्ष सैकड़ो लोगों की मौत हो रही है। जिसको देखते हुए न्यायालय द्वारा मिश्रण गुटके पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन प्रतिबंध होने के बाद भी गुटका माफिया खुलेआम प्रशासन को गुमराह कर न्यायालयो के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं ।पुलिस सब कुछ जान कर भी मूकदर्शक बनी हुई है जिसके चलते गुटका माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं और वह खुलेआम मिश्रण गुटके का कारोबार धड़ल्ले से चलाने में लगे हुए हैं। जिसके चलते गुटका माफियाओं द्वारा खुलेआम न्यायालय की धज्जियां उड़ाई जा रही है जो अल्प समय में फर्श से अर्श पर पहुंच गए हैं क्योंकि जिनके पास साइकिल खरीदने के पैसे नहीं थे वह आज लग्जरी कारों से घूमते नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow