आजादी के अमृत महोत्सव पर आज़ादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय एवं कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

Aug 13, 2023 - 17:30
 0  17
आजादी के अमृत महोत्सव पर आज़ादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय एवं कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

औरैया। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला औरैया की अध्यक्षा/जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं अपर जिलाधिकारी / जिला मुख्यायुक्त एम०पी०सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एस० पी० यादव, के निर्देशन में जिला संस्था औरैया के तत्वाधान में सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर औरैया में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय एवं कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस अवसर पर सीबीएसई जिला स्काउट आईटी के कोऑर्डिनेटर गौरव कुमार पोरवाल, विद्यालय प्रबंधक फादर राजू , प्रधानाचार्य फादर एंटनी, उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मैरी, निधि, दिवाकर, रेनिश, स्नेह लता, जोबिस सर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय में सुभाष चंद्र बोस का किरदार स्पर्श वसीम 7, भगत सिंह का वत्सल दीक्षित 6, चंद्रशेखर आजाद का मृत्युंजय चतुर्वेदी 6, ईशान सिंह ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। ग्रुप गायन प्रतियोगिता में बिस्मी 12, ऑन मैरी 11, मारिया 8, टेरेसा सुरेश 5, ज्योति मरिया 7, आशीष 8, चिअन्ना मरिया 2, आमरिश 3, जोविता 1 ने प्रतिभाग किया। अंत में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow