महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत सी ओ ने पड़री में लगाई चौपाल
![महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत सी ओ ने पड़री में लगाई चौपाल](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202306/image_870x_648863623d3cb.jpg)
कोंच(जालौन) महिला शक्ति मिशन के अंतर्गत दिन मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवागन्तुक पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने अपने चौपाल लगाते हुए महिलाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आप लोगों को परेशान करता है तो आप लोग हमें अथवा पुलिस सहायता के लिए फोन कॉल करें जिससे तुरन्त ही आपको सहायता उपलब्ध करायी जा सके और उन्होंने अपना और कोतवाल का नम्बर महिलाओं को नोट कराया वहीं कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों को कोई भी नम्बर याद न रहे और आपको कोई परेशानी हो तो तुरंत ही डायल 112 पर कॉल करें जिससे तत्काल ही आपको पुलिस सहायता मिल सके इस दौरान सागर चौकी प्रभारी संजय पाल महिला कांस्टेविल जानवी ने भी महिलाओं को भी महिला शक्ति मिशन के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में बताया इस अवसर पर आंगनवाड़ी सीमा सचान सुमन देवी सहायिका गंगा देवी आरती अहिरवार पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी गीता कौशल्या महिर वानों पूर्वा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)