मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में निकाली गई अमृत कलश यात्रा

Sep 14, 2023 - 19:08
 0  140
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में निकाली गई अमृत कलश यात्रा

कोंच(जालौन) आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री के द्वारा पंच प्रण शपथ के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश भी शामिल थी इसी कार्यक्रम को लेकर दिन गुरुवार को मुहल्ला भगत सिंह नगर स्थित भारत माता मंदिर से अमृत कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा मुख्य मार्ग से छावला की पुलिया अमरचंद महेश्वरी इंटर कालेज से स्टेट बैंक होते हुए चन्दकुआँ पहुंची जहां पर वीरांगना लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया इसके उपरांत कलश यात्रा पुनः गतिमान होते हुए सागर चौकी से नगर पालिका द्वारा संचालित कमला नेहरू वालिका विद्यालय पहुंची जहां पर अमृत कलश यात्रा ने विश्राम करते हुए संस्कृत कार्यक्रम में तब्दील हो गयी जहां पर तनिष्क पाठक अदिति श्रीबास्तव सृष्टि वर्मा रिया कुशवाहा शीतल बुंदेला द्वारा संगीत मय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भा ज पा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य सभाषद/स पा नगर अध्यक्ष अमित यादव मनोज इकडया बिनोद सोनी महेंद्र कुशवाहा/व स पा नगर अध्यक्ष रवि कुशवाहा रघुवीर कुशवाहा रिजवान कुरैशी महिला जिला मंत्री अंजू अग्रवाल बरिष्ठ भा ज पा नेत्री राजेश्वरी यादव से संस्कृति गिरबासिया ओ पी कुशवाहा महेंद्र सोनी लला अनिल अग्रवाल कमलेश चौपड़ा अमित उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार नगर पालिका परिवार और छात्राएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow