ग्राम पचोखरा में आये पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार)

Sep 26, 2023 - 15:32
 0  1123
ग्राम पचोखरा में आये पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार)

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

पचोखरा (जालौन)- आपको बता दें कि जनपद जालौन के ग्राम पचोखरा में पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार) का आगमन हुआ

    पचोखरा मे पंच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ चल रहा है उसी मे आज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार) का आगमन हुआ जिसमें महंत श्री गुरू प्रसाद शर्मा ने पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार) का स्वागत किया

      पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार) पूज्य गुरुदेव विश्व विख्यात रामचरितमानस के ज्ञाता आदरणीय श्री राजेश्वरानंद सरस्वती (राजेश रामायणी) की जन्मभूमि पर पंच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में शामिल हुए। 

सबसे पहले उन्होंने पूज्य गुरुदेव जी की मूर्ति स्थल पर पुष्प अर्पण किये फिर सभी भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए कहा कि यह पचोखरा धाम महाराज गुरुदेव जी की पावन जन्म भूमि है हमें यहाँ पर आकर बहुत अच्छा लगा 

    महायज्ञ में हजारों की जन संख्या मे भक्त पहुँचे और पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (वागेश्वर धाम सरकार) के दर्शन किये। प्रशासन की रही कड़ी नजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow