गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमाओं की सामूहिक बिसर्जन शोभा यात्रा
![गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमाओं की सामूहिक बिसर्जन शोभा यात्रा](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202309/image_870x_6512c46ea61ef.jpg)
कोंच(जालौन) सनातनधर्मालम्बियों द्वारा बिराजमान श्री गणेश प्रतिमाओं को बड़ी ही धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालते हुए बिसर्जन के लिए ले गए जिसमें भक्तों के साथ साथ प्रशासन ने भी शोभायात्रा क्रम को बनाये रखने के लिए चाक चौबंद व्यबस्था रखी और सामूहिक भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया क्योंकि नगर में बीते दिनों से बिभिन्न इलाकों में कई नामों से बिराजी गणेश प्रतिमाओं का दिन मंगलवार को नगर के कई मुहल्लों से होतीं हुयीं यह सामूहिक बिसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी और नगर के दक्षिणी छोर पर धनुतालाब स्थित कृत्रिम गढ्ढे में उनका बिसर्जन कर दिया गया शोभा यात्रा से पूर्व श्री गणेश की झांकियां अपने अपने इलाकों में घर घर पहुंचीं जहां उनकी आरती उतारी गयी और तिलक कर उनकी पूजा अर्चना की गयी दिन मंगलवार को विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों पर मंच सजाकर उसमे सवार कर उनका पूजन अर्चन कर आरती उतारी गयी इसके बाद मुहल्लों में भ्रमण कराया गया जहां भक्तों ने अपने अपने दरबाजे पर उनकी आरती उतारी और तिलक किया गया इसके बाद सुबह करीब 11बजे से सभी प्रतिमाओं ने सामूहिक शोभायात्रा के लिए जुटना शुरू कर दिया नगर में करीब दो दर्जन श्री गणेश प्रतिमाओं ने पुरानी स्टेट बैंक से अपना स्थान ग्रहण कर सामूहिक शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ जय प्रकाश नगर भुजरया चौराहा नई बस्ती होकर शोभायात्रा राम गंज नगर पालिका सागर चौकी तिराहा होकर मैया की शोभायात्रा चन्दकुआँ पहुंची जहां से गांधी नगर नकटी माता मंदिर राम लला मंदिर होकर बिसर्जन स्थल धनुतालाब पहुंची जहां पूजा अर्चन कर आरती उतारी उसके बाद बिसर्जन शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा वहीं पालिका द्वारा साफ सफाई एवं लाइट की अच्छी व्यबस्था की गयी इस दौरान शासन प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ने होकर अपनी ड्यूटी करते दिखे उपजिलाधिकारी अतुल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक कोतवाल क्राइम बीरेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल अलग अलग जगहों पर ट्रैफिक व्यबस्थित करने में जुटे रहे वहीं पालिका प्रशासन ने नगर में एवं बिसर्जन स्थल पर साफ सफाई एवं लाइट की सुंदर व्यबस्था की बिसर्जन स्थल पर भी पुलिस व फायर सर्बिस के कर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)