भाजपा जिला अध्यक्ष का तुलादान कर किया गया सम्मान

Oct 11, 2023 - 19:20
 0  178
भाजपा जिला अध्यक्ष का तुलादान कर किया गया सम्मान

अमित गुप्ता

संवाददाता

उरई, जालौन। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित का आज प्रदेशीय शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर के जेल रोड पटेल नगर उरई स्थित आवास पर तुलादान कर सम्मान किया गया।

 सम्मान प्राप्त कर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस समाज के लोग पार्टी को सदैव तन, मन, धन से सहयोग करते हैं और मेरे रहते हुए किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

एसआर ग्रुप के प्रबन्धक, शिक्षक नेता अशोक राठौर ने कहा कि हमारे समाज का अधिसंख्य वोटर भाजपा को वोट करता है। अतः इस समाज के लोगों को भी जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक सहभागिता की आवश्यकता है तभी यह समाज अपनी तरक्की कर सकता है।वही जिला पंचायत सदस्य सहाव के पुष्पेंद्र सिंह सेंगर का का भी माला पहिनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राठौर,साहू,प्रनामी समाज के अशोक कुमार राठौर,रामलखन फ़ौजी गोहन,अरविंद्र कालपी,रवि कालपी,अजय एट,ठाकुरदास उरई,संजीव उरई, जागेश फ़ौजी,रवि हरदोई,रामबाबू हरदोई ,राधेश्याम दबोह,पवन छौना, महेन्द्र त्रिलोकपुरा, लोकेन्द्र नावली,सुनील हिंदुस्तानी, गंगाराम प्रनामी,संतराम प्रधान नावली,संजय नावली,जयप्रकाश उरई,जितेंद्र उरई,प्रमोद प्रधान गुपलापुर,आकाश रूपापुर,हरिशंकर साहू,सत्यम उमरारखेड़ा,अर्जुन मास्टर,गौरब रूपापुर,अजब सिंह उरई, शैलेन्द्र सिंह गुप्लापुर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow