समाजवादी पार्टी ने शुरू की देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा

Oct 13, 2023 - 17:37
 0  35
समाजवादी पार्टी ने शुरू की देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा

रोहित गुप्ता 

उतरौला बलरामपुर। देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा के तहत सपा की साइकिल यात्रा बुधवार शाम को जनपद बलरामपुर के उतरौला विधानसभा में पहुंची। 

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा का उतरौला नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। 

सपा के प्रदेश सचिव तवक्कल हुसैन रिज़वी उर्फ अनिल रिज़वी के उतरौला कार्यालय पर साइकिल यात्रा का स्वागत कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर सभी को जलपान कराया गया। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने साइकल यात्रियों के साथ उतरौला में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह पुनः साइकिल यात्रा प्रारंभ की गई। सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने अपने समर्थकों के साथ उतरौला तहसील के सामने स्थित सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहां पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि यह साइकिल यात्रा भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।

युवा सपाइयों का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये उत्साह और जोश 2024 चुनाव तक बनाए रखें। भाजपा सरकार हर माेर्चे पर विफल साबित हुई है। इसको उखाड़ फेंकने का काम करें।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर बीजेपी को हराना है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और नौजवान सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं।

सपा नेता डॉ एहसान खान ने सभा में कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जिले में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है। इससे प्रदेश में सपा के प्रति सोच बदली है। सपा केंद्र में मजबूत हुई तो गरीबों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो की समस्याओं का हल निकलेगा। 

इस साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने सभा में कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा की सरकार में किए गए जन कल्याणकारी कामों को आम जनता को अवगत कराना है। आने वाले लोकसभा चुनावों में सपा इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीतकर केंद्र में नई सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिना कौसर, नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शमीम खान ने मैं भी सभा को संबोधित किया।

सपा जिलाध्यक्ष मणिलाल कश्यप व सपा नेता डॉ एहसान खान ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।

 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महेश यादव, मनोज यादव, नरसिंह पाल यादव, सत्रोहन वर्मा, झिनकन यादव, अताउल्लाह खान, छब्बू शाह , मोहम्मद उमर खान, अशफाक अहमद, नुरुल्लाह खान मुन्ना, डॉ वारिस अली , मुनीर पाशा, एबाद खान, अनवारुल खान, डॉक्टर सल्लू रायनी, मोहम्मद हनीफ खां, ज़फ़र खान, काजी अल्ताफ, परवेज़ खान , अकरम खान समेत भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow