आगामी त्यौहारों को मद्वेनजर रखते हुए पुलिस ने नगर में बढ़ाई सतर्कता

Oct 13, 2023 - 18:02
 0  95
आगामी त्यौहारों को मद्वेनजर रखते हुए पुलिस ने नगर में बढ़ाई सतर्कता

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/जालौन शासन के निर्देशों पर अमल करते हुए स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के के सिंह तथा क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सड़कों में पुलिस जवानों के द्वारा फुट मार्च करके जुमा की नमाज़ में धर्म स्थलों तथा मस्जिदों में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

 उप जिला मजिस्ट्रेट के के सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद अशरफ, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह,सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मय फोर्स थाना कालपी के जवानों के द्वारा मिर्जा मंडी दमदम जुम्मे की चौराहा सदर बाजार बडा़ बाजार,राजपुरा,राम चबूतरा आदि स्थानों की सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों में 

फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों तथा जवानों ने जुम्मे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, खानकाह शरीफ आदि मस्जिदो तथा धर्म स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी की। फुट मार्च के दौरान प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने रुक रुक कर जनता से संवाद स्थापित किये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow