रामश्री पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमकुम सिंह का अंडर 19 राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता मे हुआ चयन

Oct 31, 2023 - 18:07
 0  44
रामश्री पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमकुम सिंह का अंडर 19 राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता मे हुआ चयन

अमित गुप्ता

संबाददाता 

उरई, जालौन डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज में आयोजित जनपद व मण्डल स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता मे रामश्री पब्लिक स्कूल उरई के छात्र एवं छात्राओं ने राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में चयन कराकर जनपद व विद्यालय का नाम रोशन किया ।

 30 अक्टूबर 2023 को जनपद जालौन उरई स्थिति डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज में आयोजित कब्बड़ी खेल प्रतियोगिता में रामश्री पब्लिक स्कूल मे कक्षा 11 वीं के छात्र अभिराज यादव व रोहित पटेल व छात्रा कुमकुम सिंह कक्षा 10 वीं व यामिनी सिंह कक्षा 9 वीं ने कब्बड़ी मे अच्छा प्रर्दशन कर अपना नाम अन्डर 19 मे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता मे अपना नाम दर्ज कराया था। जिसके बाद मण्डल स्तरीय हुयी कब्बड़ी प्रतियोगिता मे कुमकुम सिंह ने अच्छा प्रर्दशन कर अपना नाम अन्डर 19 राज्य स्तरीय कब्बड़ी खेल प्रतियोगिता मे दर्ज करा विद्यालय का व जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन 07 नवम्बर 2023 से आजमगढ़ में आयोजित किये जायेगे ।

इस पर विद्यालय के खेल अध्यापक रोहित श्रीवास्तव ने अपने छात्र व छात्राओं को बधाई दी और उन्हें अच्छा प्रर्दशन कर और आगे जाने के लिये प्रेरित किया। इसके साथ विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग जूलियस मैसी ने भी सभी छात्र एवं छात्राओं के प्रर्दशन के लिये बधाई दी और हर प्रकार से आगे सहयोग करते रहने के लिये बोला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow