उरई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली 14 मई को

May 13, 2024 - 18:48
 0  209
उरई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली 14 मई को

कोंच रोड़ स्थित मैकेनिक नगर मैदान में होगी जनसभा

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई (जालौन) जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में सपा मुखिया अखिलेश यादव 14 मई दिन मंगलवार को कोंच रोड़ स्थित मैकेनिक नगर मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने खुद कमान अपने हाथों में संभाल रखी है रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, करनसिंह श्रीवास सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, सपा प्रत्याशी के पुत्र राजू अहिरवार, शैलेंद्र श्रीवास पूर्व सभासद, अभिषेक कुमार, बृजमोहन नरछा की मौजूदगी में क्षेत्राधिकारी नगर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने रैली पंडाल का निरीक्षण कर Evening ब्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने दावा किया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव रैली इतिहास होगी साथ ही प्रत्याशी की जीत को दर्ज भी करवायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow