आगामी दीपावली पर्व को लेकर नदीगांव थाना में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

Nov 9, 2023 - 20:42
 0  48
आगामी दीपावली पर्व को लेकर नदीगांव थाना में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

नदीगांव (कोंच ) - दीपावली पर्व को लेकर गुरुवार को नदीगांव थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कानून की हद से बाहर जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई किए जाने की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि त्योहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। कहा कि दीपावली खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है। कहा की प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है इस दौरान एसएसआई शीलबन्त सिंह शिव चरण सिंह आदि मौजूद रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow