यमुना तट में दीपदान कार्यक्रम 15 नवंबर को होगा आयोजित

Nov 11, 2023 - 19:04
 0  80
यमुना तट में दीपदान कार्यक्रम 15 नवंबर को होगा आयोजित

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन) समाजसेवी संस्था रामो वामो क्लब के तत्वाधान में आगामी 15 नवंबर को यमुना नदी के पावन तट कालपी में दीपदान एवं महा आरती का कार्यक्रम धूमधाम पूर्वक आयोजित जाएगा।। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय,क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक नरेंद्र तिवारी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से यमुना नदी के राधा माधव घाट के कार्यक्रम स्थल में दीपदान, महा आरती, सर्व धर्म मेला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के पावन पर के अवसर पर कार्यक्रम में तमाम नामचीन हस्तियों के अलावा नगर वासी हिस्सा लेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर यमुना मैया मे दीपदान तथा महा आरती में शिरकत करें। दीपदान तथा महा आरती कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम स्थल में सफाई की व्यवस्था करने का कार्य भी शुरू कराया जा रहा है। मालूम हो कि राधा माधव घाट के परिसर में ही प्रमुख धार्मिक स्थल भी स्थापित है। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की मौजूदगी रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow