स्वागत समारोह में परिवहन मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी(जालौन) प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जनपद आगमन पर यमुना पुल कालपी में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच जमकर जोश भरते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।
रविवार को लखनऊ से उरई जाते वक्त जैसे ही परिवहन मंत्री का दयाशंकर सिंह का काफिला जनपद बॉर्डर यमुना नदी दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचा तो पहले से ही मौजूद भाजपा नेता पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गगन भेदी नारे लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान मंत्री का काफिला पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के आवास में पहुंचा। यहीं पर संक्षिप्त बैठक में परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकारों के द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों चलाई जा रही है। योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे हर वर्ग की जनता को पहुंच रहा है। उन्होंने आव्हान किया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं तथा पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी घनश्याम शाही ने भी युवाओं ने जोश भरा।
इस मौके पर सुबोध द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, अतुल सिंह चौहान, प्रीति जादौन, मोनू कोष्टा, अरविंद सिंह राठौर, राकेश सिंह, कन्हैया मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो- परिवहन मंत्री का स्वागत कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता
What's Your Reaction?






