सरकारी पेड़ को कटवाने का प्रधान पर लगाया आरोप

Nov 22, 2023 - 17:42
 0  61
सरकारी पेड़ को कटवाने का प्रधान पर लगाया आरोप

कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा निवासी कल्लू सिंह पुत्र रामसिंह ने दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि खलिहान भूमि संख्या 215/88 में सिरस व लिपटिस के पेड़ खड़े हुए हैं जिन्हें ग्राम प्रधान जबरन कटवा रहा है इसमें से एक पेड़ सिरस का कट चुका है बकाया कटान जारी है जब मैने प्रधान को पेड़ काटने से मना किया तो प्रधान ने हरिजन एक्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की धमकी दी कल्लू सिंह ने एस डी एम से अबिलम्ब ही लेखपाल व जरिये पुलिस द्वारा अवैध कटान रोके जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow