महिला का आरोप पति को शराब पिलाकर लिखा ली जमीन

संवाददाता
अमित गुप्ता
उरई (जालौन) शहर कोतवाली उरई क्षेत्र के ग्राम चौरसी निवासी ज्योती सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह ने दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को विपक्षी रिंकू दुबे पुत्र उमाकान्त दुबे, शिवकान्त दुबे निवासी गरगायां जनपद जालौन हाल पता तुलसी नगर उरई मो. न. 8299495943 एवं कयूम असारी पुत्र अज्ञात मो. न. 9956637475 ने शराब पिलाकर पीड़िता के पति के नाम के प्लाट की दबाव बनाकर कम दामों में अपने नाम पर लिखा लिया है। प्रार्थिनी के 03 बच्चे है जिनके पालन पोषण हेतु प्रार्थिनी के पास कोई जरिया नहीं है। उक्त आरोपीगण के द्वारा प्रार्थिनी की जानकारी के बिना पति के नाम ग्राम मरगायों की जमीन का भी एग्रीमेंट करा लिया गया है। एग्रीमेंट के बाद 23 नवम्बर 2023 से प्रार्थिनी के पति जितेन्द्र सिंह का कोई भी पता नहीं चल रहा है। मुझे आशंका है कि उपरोक्त आरोपीगण द्वारा पति को कही गायब कर दिया गया है मुझे किसी अनहोनी की आशंका है। इस सम्बन्ध मे प्रार्थिनी द्वारा थाना समाधान दिवस पर कोतवाली उरई पर तहरीर दी गयी है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है। मेरे पति को जान का खतरा है। हत्या किये जाने की आशंका है।
प्रार्थिनी के पति की खोज हेतु जरूरी कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे उनके साथ किसी प्रकार की कोई घटना न होने पाये। साथ ही उपरोक्त आरोपीगण द्वारा गलत तरीके से प्रार्थिनी की जमीन लिखाये जाने के सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही कराकर प्रार्थिनी के बच्चों को भूखा मरने से बचाने की कृपा करें।
What's Your Reaction?






