अभिनंदन समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने 2024 में 404 सीटों को जीतने के लिए भरी हुंकार

Dec 10, 2023 - 17:27
 0  57
अभिनंदन समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने 2024 में 404 सीटों को जीतने के लिए भरी हुंकार

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी/जालौन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तथा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया।इस मौके पर उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा 404 सीटें जीतकर कीर्तमान स्थापित करेगी।

बीती रात को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वाजपेई के आवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल , जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विकसित भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए बरामद हो रहें हैं। इंडिया गठबंधन अपनी खींचतान में जुटा हुआ है। भ्रष्टाचारियों के गठबंधन को जनता ठुकरा देगी।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अशोक वाजपेई ने स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा केसरिया पट्टिकाओ को पहना कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित पांडेय,लकी त्रिपाठी, अतुल चौहान सभासद, राघवेंद्र सिंह जादौन,मंयक श्रीवास, अरविन्द सिंह राठौर, मनोज पाण्डेय, चौहान, रजनी पाल,अवधेश तिवारी, हर्षित खन्ना,अमरदीप पांडेय, ऊषा शुक्ला, अवधेश तिवारी, सुन्नी तिवारी, सत्येन्द्र सिंह चौहान, ज्ञानवती तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। महिलाओं की और से योगिनी रजनी पाल ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन मनोज पाण्डेय द्वारा किया गया। देर रात में क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला कानपुर के लिए रवाना हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow