श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,श्री दिग्विजय गिरि की हुई महंती

Jun 20, 2023 - 16:53
 0  52
श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,श्री दिग्विजय गिरि की हुई महंती
श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,श्री दिग्विजय गिरि की हुई महंती

वीरेंद्र सिंह सेंगर

पंचनद धाम औरैया। जनपद के भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर स्थित श्री शनिदेव सिद्धनाथ महाराज के मंदिर (कुंआ गांव)पर विगत दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आज पूर्णाहुति के साथ भंडारा विधिवत संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बताते चलें कि इस आयोजन में स्थान को मजबूती से संभाल रहे दिग्विजय गिरि की सम्मानित संत समाज द्वारा महंती की गई, कथा व्यास परम् पूज्य श्रद्धेय श्री प्रहलाद जी महाराज वृंदावन धाम ने कथा श्रवण कराई,चक्रवाती तूफान के असर के बावजूद क्षेत्र में बिगड़े मौसम और हो रही बारिश के बावजूद भी क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर भंडारे में हिस्सा लिया वहीं इस आयोजन की व्यवस्था को संभाल रहे क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामवीर दुबे के साथ-साथ गप्पन मिश्रा,मोनू दुबे,गजराज सिंह, मलखान सिंह,मोहित मिश्रा,भूरे,गपोले दुबे, जयचंद मिश्रा बिहारी दुबे संचालन मान सिंह सेंगर ने किया व क्षेत्रीय सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग कर आयोजन को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow