डीएम, एसपी ने विकास हेतु किया व्यास मंदिर का निरीक्षण

Dec 16, 2023 - 19:10
 0  31
डीएम, एसपी  ने विकास हेतु किया व्यास मंदिर का निरीक्षण

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)  शनिवार को जनपद जालौन के जिलाधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार पांडेय एवम पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने वेद व्यास मंदिर के विकास हेतु निरीक्षण किया। 

   जिलाधिकारी ने व्यास मन्दिर जो भगवान वेद व्यास जी की जन्म स्थली भी है।में यमुना नदी की बाढ़ से निरन्तर हो रहे कटाव को देखकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थान का संरक्षण एवम विकास होना आवश्यक है।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि ऐसी कार्य योजना बनाएं जिससे इस अद्वतीय स्थान का सुंदर ढंग से विकास हो जिससे आने वाले दर्सनाथियो को दर्शन करने एवम पूजा आदि में परेशानी न हो।

  जिलाधिकारी ने व्यास गंगा में डेम बनवा कर पिकनिक स्पॉट बनवाने का भी अस्वासन भी ग्राम प्रधान को दिया।

  इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी निरीक्षण किया।

   इस मौके पर उपस्थित लोगों में प्रधान कीरतपुर पवन दीप निषाद, रामजी राम सखा एडवोकेट ,उमाशंकर निषाद, एवम नरेन्द्र कुमार तिवारी, अनिल निषाद सभासद ने माल्यर्पण करके स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow