उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का द्विवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Dec 21, 2023 - 17:00
 0  15
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का द्विवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

वीरेंद्र सिंह सेंगर

अजीतमल औरैया। आज जनता इंटर कॉलेज ककोर में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् औरैया का द्विवार्षिक निर्वाचन परिषद् के संरक्षकों प्रेम नारायण दुबे, सुरेश चन्द्र पाण्डेय,मोहन कृष्ण त्रिवेदी, सत्येन्द्र राठौड़ एवं बृजेश दीक्षित की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय को लगातार तीसरी बार पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना के प्रधानाचार्य डी पी सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष एवं जनता इंटर कॉलेज ककोर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महामंत्री पद पर निर्वाचित किया गया है। उमाकान्त दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ सन्तोष शुक्ला एवं डॉ पवन तिवारी को संरक्षण मंत्री का प्रभार दिया गया है। अजय दीक्षित को आय व्यय निरीक्षक तथा गजेन्द्र सिंह सेंगर को मीडिया प्रभारी पद का दायित्व दिया गया है। सुरेश चन्द्र राजपूत, अनिल त्रिपाठी, संजय शुक्ला तथा धीरेन्द्र रजक उपाध्यक्ष पद को सुशोभित करेंगे। सर्वश्रीमती लता श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, राकेश तोमर एवं मीरा कुमारी महिला उपाध्यक्ष होंगी। डॉ जितेन्द्र त्रिवेदी, डॉ अनुराग त्रिपाठी, असित कुमार शुक्ला, रवि यादव, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी को संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया है। राम शरण मिश्रा, किशोर कुमार, चन्द्र प्रकाश शर्मा तथा राजेश शर्मा को संयुक्त मंत्री पद प्राप्त हुआ है। 

निर्वाचन के पश्चात् प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि प्रधानाचार्य परिषद् के तत्वावधान में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन दिनांक 30 दिसम्बर को श्री वाटिका गेस्ट हाउस अटसू में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक मा राज बहादुर सिंह चंदेल जी तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक मा आकाश अग्रवाल जी होंगे। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow