विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के माध्यम से आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

वीरेंद्र सिंह सेंगर
मुरादगंज औरैया। आज दिनांक 23/12/2023 दिन शनिवार को मण्डल मुरादगंज के बूथ, ग्राम पंचायत :अंतौल, विकास खंड औरैया, में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान, भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गयी, एवम प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधिप्रमाणपत्र,आयुष्मान कार्ड पंचायत के लाभार्थियों को वितरित किये गए, जिसमे की मुख्य रूप से औरैया सदर से लोकप्रिय विधायका मा० गुड़िया कठेरिया, श्री रामसेना के अध्यक्ष आशीष दुबे ,क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रद्धामनु चौहान जी,मुरादगंज मण्डल के उपाध्यक्ष शिवम दीक्षित, हरपाल सिंह, दीपक कठेरिया,कृष्णमोहन सिंह,उत्तम राजपूत,अरविंद यादव व बूथ के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, एवम सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगढ़ व सम्मानीय ग्राम पंचायत की मातृशक्ति, देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रही ।
What's Your Reaction?






