भाजपा जिलाध्यक्ष ने घरों में दीपक जलाने के लिए कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया

Jan 22, 2024 - 18:08
 0  40
भाजपा जिलाध्यक्ष ने घरों में दीपक जलाने के लिए कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 कालपी/जालौन अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्री राम के विराजमान होने के अवसर पर घर-घर दीपक का प्रकाश कराने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित कालपी में भाजपा के युवा नेता कोमल ठाकुर के घर पहुंची। उन्होंने 22 तारीख की रात में दीपोत्सव के लिए फूल की थाली में मिट्टी से बने दीपक भेंट किये तथा हर घर में 51 दीपक जलाने का आग्रह किया।उन्होंने महिलाओं से भी संपर्क किया इस तरह उन्होंने नगर में कई जगह जाकर दीपक भेंट किये। भगवान राम के मंदिर में विराज ने को लेकर एक दिन पहले से ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल दिखाई दिया जिसमें भाजपा एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उत्साहित रहे इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामजी राजावत ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम से समाज उत्थान की सीख मिलती है वह सभी के राम हैं नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेगर ,पूर्व नगर अध्यक्ष अमित पांडे ,नगर मंत्री अमरदीप पांडे, कोमल ठाकुर,पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक बाजपेई ,सुन्नी तिवारी, कन्हैया मिश्रा , नीतू गुप्ता, सोनू गुप्ता ,नगर महा मंत्री सत्येंद्र सिंह, हर्षित पुरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो- जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद कार्यकर्ता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow