गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Jan 27, 2024 - 17:13
 0  16
गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रोहित कुमार गुप्ता 

उतरौला (बलरामपुर) उतरौला बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

शैक्षणिक संस्थानों में सुबह ध्वजारोहण किया गया तथा अध्यापकों और बच्चो के द्वारा देशप्रेम का संकल्प लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक समस्याओं का मंचन करते हुए बच्चो के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 इसी कड़ी में नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद मोइन तथा प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यालय की छात्रा शगुन गुप्ता, अनमता फातिमा, लाइबा खान व आर्या गोश्वामी ने मनमोहन ढंग से राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक जया हे प्रस्तुत किया।

 तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में इशिका, प्रतिक्षा और लाइबा के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं अमन, सौम्या सिद्दीकी, दिव्या ग्रुप, ईशानी, अरीबा, अनुष्का, नूरी अंसारी, इशिका, मरियम, प्रिया, अंशिका गोस्वामी,संध्या, किंजल आदि के द्वारा मनमोहक ढंग से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि देश इस साल अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस दिन को हम सभी भारतवासी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है दरअसल, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में भारत को मिली आजादी के बाद इसे लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से देश का संविधान बनाना शूरू किया गया। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुए भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया। इसके बाद अगले ही साल 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में यह संविधान लागू किया गया था। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह, विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार गुप्ता, राशिद अब्बास, राशिद रिजवी, फजल अब्बास, महेश कुमार गुप्ता, अकमल अब्बास, शिव शंकर गुप्ता तथा विद्यालय की अध्यापिका रेखा जायसवाल, रानी गुप्ता, स्वाति चौरसिया, माधुरी सोनी, अश्वनी गुप्ता, सविता सोनी, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow