बदायूं से चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, एक्स पर शेयर की पोस्ट में दिल की बात

Mar 14, 2024 - 16:53
 0  58
बदायूं से चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, एक्स पर शेयर की पोस्ट में दिल की बात

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

इटावा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। शिवपाल के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मीडिया में उनके नाराज होने की अटकलें थीं।कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शिवपाल सपा के फैसले से नाराज हैं, लेकिन अब शिवपाल ने बदायूं को लेकर एक्स पर पोस्ट की है। 

शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट किया।पोस्ट में लिखा कि बृहस्पतिवार से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं।इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता, मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। शिवपाल ने इस पोस्ट में शकील बदायूंनी की एक शायरी भी लिखी है।कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती हैं,रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव को बदायूं लोकसभा सीट के लिए 22 फरवरी को प्रत्याशी घोषित किया था। शिवपाल 21 दिन तक नहीं आए। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए,जिसके बाद में शिवपाल के चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी।आदित्य का कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था।जिससे शिवपाल के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। यहां तक की टिकट बदलने तक की चर्चाएं होने लगी थीं,लेकिन शिवपाल यादव ने उन चर्चाओं पर बृहस्पतिवार सुबह विराम लगा दिया। 

बताते चलें कि बदायूं लोकसभा सीट सपा की परंपरागत सीट मानती जाती है। क्योंकि 1996 से 2009 तक यह सीट लगातार छह बार सपा के कब्जे में रही है। हालांकि 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था। अब शिवपाल सिंह यादव फिर से बदायूं सीट सपा को दिलाने के लिए मैदान में उतरे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow