भागवत कथा: गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुनाया प्रसंग

Mar 15, 2024 - 17:12
 0  18
भागवत कथा: गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुनाया प्रसंग

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

पंचनद धाम औरैया| तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पंचनद धाम क्षेत्र के ग्राम ततारपुर कलां में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिवस शुक्रवार को गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया।

कथा का श्रवण व्यासपीठ पर आसीन पंडित राम कृष्ण बाजपेई ने कहा इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था, उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकी सजाई गई। भागवत प्रेमियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के वेश में नृत्य कर लोगों का आनंदित किया। कथा पंडाल में उपस्थित महिलाएं अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाई और प्रभु भक्ति में जमकर झूमी। इस दौरान पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र के संगम तट स्थित सुंदर धाम बाबा साहब मंदिर के महंत श्री सुनील वन महाराज भी पधारे थे गिरिराजजी का पूजन हुआ। कथा यजमान मन्ना सिंह ने समस्त परिवारों जनों सहित छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow