विद्युत तार बदलवाने के लिए सभासद में उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन
![विद्युत तार बदलवाने के लिए सभासद में उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202404/image_870x_660d4a2fc0ad7.jpg)
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। माहे रमजान के दृष्टिगत विद्युत तार बदलने के कार्य को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को उतरौला विकास मंच के बैनर तले सभासद अबू तोराब शाह व संस्था अध्यक्ष आदिल हुसैन ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी उतरौला अवधेश कुमार को सौंपा।
कहा कि मुसलमान का मुकद्दस महीना रमजान चल रहा है। और गर्मी भी बढ़ रही है। इस महीने में बड़ी संख्या में मुसलमान रोजा रखते हैं। इसी दरमियान विद्युत विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सड़क से झंडे शाह शाह बाबा मजार, ट्यूबवेल नहर तक जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य किया जा रहा है।
जिससे घंटे नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।
वर्तमान समय में रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना आखिरी पड़ाव पर है। ऐसी दशा में रोजेदारों को दिनभर व इफ्तार के दौरान एवं मस्जिद में तरावीह की नमाज पढूने में बिजली न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनहित की समस्याओं के दृष्टिगत विद्युत विभाग के द्वारा जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य ईद के त्यौहार तक रुकवा जाने का मांग नगर वासियों ने किया है।
ईद के बाद रोस्टिंग समय में तार बदलने का कार्य पूरा करने का भी मांग किया है।सभासद प्रतिनिधि अबू तोराब शाह, नईम खान , सबरोज कुरैशी ,मोहम्मद अनीस ,मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)