इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कानपुर जाते समय झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया गर्मजोशी से स्वागत

Jul 28, 2024 - 17:36
 0  161
इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कानपुर जाते समय झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया गर्मजोशी से स्वागत

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

झांसी। आज दिनांक 27 जुलाई 2024 को सुबह 7:45 बजे झांसी स्टेशन पर इंडियन वेटर्न्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन जोगिंदर सिंह सेंगर का कानपुर जाते समय आगमन हुआ । 

उनके आगमन की सूचना मिलते ही इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन टीम द्वारा स्टेशन पर उनका बहुत ही गर्म जोशी के साथ झांसी जिले के अध्यक्ष जनक सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष आर एल गोस्वामी, जनरल सेक्रेटरी इंद्रपाल कुशवाहा , ट्रेजर किशोरी लाल, संयुक्त सचिव हसीर अहमद , सक्रीय सदस्य रविंद्र सिंह परिहार इत्यादि सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत कर साथ में घर का बना हुआ भोजन टिफिन भेंट किया किया, इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के लिए रवाना हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow