भा ज पा व विद्यालयों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Aug 12, 2024 - 18:21
 0  68
भा ज पा व विद्यालयों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

कोंच (जालौन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा लगवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं विद्यालयों के छात्र और शिक्षकों ने मिलकर गतिशीलता से कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया इसी को लेकर दिन सोमवार को नदीगांव रोड गल्ला मंडी परिसर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से भा ज पा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित विधायक मूलचन्द्र निरंजन पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग वेटू सहित स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर तिरंगा यात्रा प्रारंभ की यह तिरंगा यात्रा मार्कण्डेश्वर तिराहा रेलवे फाटक सागर चौकी चन्दकुआँ चौराहा स्टेट बैंक अमरचंद्र स्कूल होते हुए भारत माता मंदिर पर जाकर जोरदार नारों के साथ विश्रामित हो गयी जहां पर भा ज पा जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक घर मे तिरंगा झंडा फहराया जाना है इसके लिए 9 अगस्त से कार्यक्रम शुरू कर दिए गए है और राष्ट्रहित में सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा यात्रा निकालते हुए घर घर तिरंगा फहराने के लिए अपनी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने के लिए तत्पर रहना चाहिए वहीं क्षेत्रीय विधायक व पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि हर घर मे झंडा लगाने के लिए पालिका प्रशासन पूरा सहयोग करेगी और हर घर तिरंगा लगाने के लिए हम अपने नगर वासियों से अपील करते हैं इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष/शिक्षक साकेत शांडिल्य डॉ दिलीप अग्रवाल आभा तिवारी पबन निरंजन बिकास धनोरा बादाम सिंह कुशवाहा नरेंद्र विश्वकर्मा राजेश्वरी यादव शिव सिंह कुशवाहा सभाषद बिनोद सोनी रविकांत कुशवाहा मिरकू महाराज सुनील शर्मा लला सोनी राजेन्द्र प्रसाद दुवेदी सहित सरस्वती वालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज एस आर पी इंटर कालेज के छात्र छत्रायें व विद्यालय परिवार मौजूद रहा कार्यक्रम का समापन भारत माता मंदिर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने उपस्थित जन समूह से घर घर तिरंगा लगाए जाने की अपील करते हुए किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow