बुंदेली परंपरागत मोरिया छठ को महिलाओं ने किया विसर्जित

Sep 9, 2024 - 19:06
 0  110
बुंदेली परंपरागत मोरिया छठ को महिलाओं ने किया विसर्जित

कोंच (जालौन) सोमवार को नगर में मोर छठ का पर्व मनाया गया महिलाएं पूजा की थाली लेकर नाते रिश्तेदारो व परिवार के साथ तालाबों पर पहुंचीं और छठ की पूजा कर मोर का विसर्जन किया। कोंच नगर में सागर तालाब और धनु तालाब में मोर विसर्जन हुआ। महिलाओं ने तालाबों के घाटों पर बैठकर पूजा की। फिर मोर का विसर्जन किया। 

भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की छठ के दिन मोर छठ पर्व मनाया जाता है। जिन घरों में बेटा, बेटियों का इसी साल विवाह होता है उनके मोर जोकि विवाह में दूल्हा व दुल्हन के सिर पर सजता है, उसका विसर्जन होता है। मोर छठ के विसर्जन के लिए सगे संबंधियों, समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। पहले नव दंपत्ति को तालाब, नदी किनारे ले जाकर उनके साथ संयुक्त पूजा कराई जाती है फिर मोर विसर्जन होता है। महिलाएं मोर छठ के गीत गाती हैं, घर पर भोजन कराया जाता है। सोमवार को भी मोर छठ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाएं घर से ही पूजा की थाली लेकर नव दंपत्तियों के साथ छठ गीत गाते हुए नजदीकी तालाब सागर, तालाब व धनु तालाब पर पहुंचीं। विधिविधान से छठ की पूजा की फिर मोर का विसर्जन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow