यमुना का जलस्तर चौथी बार लगातार बढ़ने से प्रशासन हुआ एलर्ट

Sep 12, 2024 - 17:39
 0  340
यमुना का जलस्तर चौथी बार लगातार बढ़ने से प्रशासन हुआ एलर्ट

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

कालपी(जालौन)। 

कालपी /जालौन कालपी यमुना नदी के जलस्तर में दो दिनों में 2 मीटर की वृद्धि हुई है। बाढ़ से सड़क का रपटा डूब जाने के कारण मगरौल - पड़री मार्ग में आवागमन लगातार तीसरे भी ठप्प रहा।संभावित बाढ़ की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने यमुना नदी के तटवर्ती स्थानों का निरीक्षण कर नागरिकों को सतर्कता बनाये रखने का सुझाव दिया है।

केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 10 सितम्बर को यमुना नदी का कालपी में जल स्तर 101.66 मी दर्ज किया गया था। 11 सितंबर को जलस्तर 102.42 मीटर पर पहुंच गया था।जबकि जलस्तर बढ़ जाने से यमुना नदी कालपी में जलस्तर 103.10 मीटर मीटर पर पहुंच गया है।

खतरे का लाल निशान 108 मी पर अंकित है इस दृष्टिकोण से साढ़े पौने 5 मी खतरे के निशान से नीचे यमुना नदी कालपी में वह रही है। यमुना नदी के जलस्तर में 2-3 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में बरसात होने के बाद यमुना नदी के उफनाने का दौर शुरू है।तथा बाढ़ की संभावना बढ़ रही हैं। उप जिलाधिकारी के मुताबिक बाढ़ राहत चौकिया को भी सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी भी बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow