अतिवृष्टि से ढही दीवाल से बुजुर्ग दम्पत्ति दबकर हुए घायल

Sep 12, 2024 - 17:58
 0  68
अतिवृष्टि से ढही दीवाल से बुजुर्ग दम्पत्ति दबकर हुए घायल

कोंच (जालौन) लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है जिसमें गरीब व्यक्ति चपेट में आ रहा है और उनका आशियाना अतिवृष्टि में ढह रहे हैं 

      मामला मुहल्ला मालवीय नगर का है जहां पर कच्ची दीवाल अतिवृष्टि के चलते ढह जाने से कमरे में सो रहे हरीराम कुशवाहा पुत्र काशीराम उम्र करीब 75 बर्ष व उनकी पत्नी जानकी देवी उम्र करीब 70 वर्ष दबकर घायल हो गए जैसे ही पडोसियों को दीवाल गिरने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल ही मलबे को हटाकर हरीराम व जानकी देवी को बाहर घायल अवस्था मे निकाला और एम्बुलेंस को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा वृद्ध दम्पत्ति का प्राथमिक उपचार कर जांच हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है ऊक्त घटना सुवह साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow