क्रेन की चपेट में आकर अधेड हुआ गंभीर रूप से घायल

Sep 19, 2024 - 19:56
 0  62
क्रेन की चपेट में आकर अधेड हुआ गंभीर रूप से घायल

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) शहर के जेलरोड स्थित रामकुंड के सामने तेजगति से आ रही क्रेन के चालक ने वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को कब्जे ले लिया मगर उसका चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुहल्ला करसान रोड़ साठ फुटा निवासी इसलाम मंसूरी की वृद्ध मां जेलरोड रामकुंड के पास से अपने घर की जा रही थी तभी सड़क पर तेजगति से आ रही क्रेन के चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को कब्जे ले लिया मगर उसका चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया। घायल वृद्ध महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow