सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था हुई पूर्व सैनिकों के हवाले

Mar 2, 2025 - 20:34
 0  115
सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था हुई पूर्व सैनिकों के हवाले

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की गई है। आधा दर्जन पूर्व सैनिकों के द्वारा चिकित्सालय में ड्यूटी भी शुरू कर दी गई है। आउटसोर्सिंग में लगाए गए पुराने कर्मचारियों की छुट्टी हो गई है। 

विदित हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में दिन में ओपीडी की सेवाओं का संचालन होता है। जबकि 24 घंटे चिकित्सा कार्य किया जाता है। इसी परिसर में प्रश्नोत्तर केंद्र होने से भी इलाज के लिए महिलाएं भर्ती रहती है। 24 घंटे मरीजों तीमारदारों तथा कर्मचारियों की भीलभाड़ा रहती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा भी बहुत आवश्यक हो गई है। इसके पहले आउटसोर्सिंग के कर्मचारी तैनात थे। लेकिन विभाग के द्वारा पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की गई है। जिन्होंने 1 मार्च से ड्यूटी भी शुरू कर दी है। भारतीय सेना से सेवा निवृत्ति हुए पूर्व सैनिकों बादाम सिंह यादव धमना, रामनरेश यादव धमना ,उदित नारायण आलमपुर हरिमोहन यादव कालपी के द्वारा ड्यूटी प्रारंभ कर दी गईहै। पूर्व सैनिकों ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से हम लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि हर 8 घंटे की ड्यूटी दो-दो कर्मचारी लगातार 24 घंटे सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow