चक्कर आने से ट्रैक्टर से गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

Mar 16, 2025 - 07:31
 0  154
चक्कर आने से ट्रैक्टर से गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

सिरसा कलार,जालौन। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के टिकरी मुस्तकिल गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत से चारा लेने जा रही 50 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई।

टिकरी गांव की रहने वाली सुमन देवी, जो मुन्नी केवट की पत्नी थीं। गांव के एक किसान के ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत जा रही थीं। सुमन ने खेत तक जाने के लिए ट्रैक्टर मालिक से मदद मांगी थी। ट्रैक्टर मालिक ने उन्हें बैठा लिया।

रास्ते में सुमन को अचानक चक्कर आ गया। वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं और पहिए के नीचे दब गईं। ट्रैक्टर मालिक ने तुरंत उन्हें कुठौंद अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार बेस के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow